नीमच। पालक संघ जिला इकाई एवं महिला विंग जिला इकाई नीमच की ओर से दिनांक 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल को द्वितीय निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेला शहर के जाने-माने गौ सेवक पार्थ जोशी एवं मितेश अहीर के आतिथ्य में एवं नन्ही बालिका अश्विता शुक्ला के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पालक संघ महिला विंग की पदाधिकारी नेहा गोयल के द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित यह दो दिवसीय मेला पी .एम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच के परिसर में संस्था के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजित मेले में छात्र - छात्राएं एवं उनके अभिभावक अपनी पिछले सत्र की पुस्तक पुस्तक दान अभियान में दान कर उन्हें नवीन सत्र की पुस्तक उपलब्धता अनुसार प्रदाय की जा रही है। आयोजित मेले में पुस्तक जमा करने वाले छात्र-छात्राओं को पालक संघ की ओर से निःशुल्क कॉपियां एवं नोटबुक भी प्रदाय प्रदाय की जा रही है। आयोजित निःशुल्क पुस्तक मेले में मीडिया की ओर से स्वर्णिम हिंदुस्तान के संपादक भूपेंद्र गौड़ (बाबा साहेब) प्रेस फोटोग्राफ़र महेंद्र उपाध्याय,संजय नागदा की और से भी निःशुल्क बुक्स जमा एवं वितरण के सभी काउंटरों का अवलोकन किया जाकर पालक संघ जिला नीमच की पूरी टीम सहित कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संस्था अध्यक्ष जगदीश शर्मा के निरंतर प्रयासों की काफी सराहना की गई। पालक संघ महिला विंग की जिला मीडिया प्रभारी आशा सांभर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज से प्रारंभ इस मेले में काफी संख्या में पालक और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं पुस्तक जमा कर अगली कक्षा की पुस्तके निःशुल्क कॉपीयो और नोटबुक के साथ प्राप्त कर मेले का लाभ ले रहे हैं।
आज प्रथम दिन ही 400 से अधिक पुस्तकों को 50 से अधिक छात्र छात्राओं को वितरण किया जा चुका है। दिनांक 5 अप्रैल को आयोजित यह मेला प्रातः 8 से 12 एवं शाम 4 से 8 तक आयोजित किया गया है । पालक संघ के बेनर तले मेले का निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का उद्देश्य पुस्तक दान महादान अभियान को सफल करना और इसके माध्यम से पर्यावरण की रक्षा हेतु आमजन को संदेश देना है ।पालक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने शहर के पालकों से अनुरोध किया है कि हम अपनी अनुपयोगी पुस्तकों को रद्दी के भाव बाजार में न बेचकर अन्य किसी के लिए जमा पुस्तकें उपयोग में लाई जा सके और इस अभियान के माध्यम से पालको के ऊपर अधिक आर्थिक भार पुस्तकों का नहू पड़े क्योंकि मार्केट में निजी विद्यालयों में पब्लिशर्स की पुस्तके काफी महंगी हो चुकी है इस कारण हमें पुस्तकों का निःशुल्क दान अवश्य करना चाहिए। आयोजित निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले में पालक संघ महिला विंग की सचिव ऊषा मित्तल, मीडिया प्रभारी आशा सांभर, नेहा गोयल, मंजू जोगनिया, नन्हीबालिका दिव्या, अश्विता शुक्ला पालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपील शुक्ला,संजय नागदा , शशिकांत दुबे , नागेश जोगनिया, सतीश शर्मा, पंडित कमल शर्मा , राजीव दत्त शर्मा, जयंत शुक्ला आदि की और से सहभागिता निभाई जा रही हैं।