राजगढ़। आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजगढ़ नगर स्थित महाराणा प्रताप राजगृहि वाटिका एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर भवन में उत्साह एवं गौरव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर संगठन के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ की गई। उपस्थित वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा दी है।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
इस अवसर पर राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल द्वारा वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के एल्डरमैन कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओ द्वारा अपने विचार रखें गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र मूणत, गणेश शर्मा ,प्रफुल्ल रावल, मनोज माहेश्वरी, कमल यादव, गोपाल सोनी, मुकेश कावड़िया, नरेश जैन, हेमलता मामा, डॉ बल बहादुर सिंह, मोहन प्रजापत, अंतिम ठाकुर, आशीष वैद्य, पंकज बारोड, रमेश राजपूत, निलेश सोनी, चिंटू चौहान, पप्पू सिंह भूरिया, कन्हैयालाल कुमावत, मोती सिंह राठौड़ आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी द्वारा दी गई।