BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 1:08 pm
BIG REPORT : मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों का असंतोष, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पूरी नहीं होने पर अप्रैल माह की इस तारीख से दी आंदोलन की चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नीमच में चिकित्सा शिक्षकों का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) की नीमच इकाई ने मंगलवार को डीन डॉ. आदित्य एस. बैराड़ को 16 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदेश पाटीदार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि लंबे समय से लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो 21 अप्रैल 2026 से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दो वर्षों से लंबित हैं मांगें
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सा शिक्षक पिछले दो वर्षों से शासन एवं संचालनालय स्तर पर अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। मंत्रिपरिषद के आदेश, उपमुख्यमंत्री के निर्देश एवं उच्च स्तरीय बैठकों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

ये हैं प्रमुख मांगें
एमटीए द्वारा रखी गई मांगों में पदोन्नति प्रक्रिया को नियमित एवं पारदर्शी बनाना, समयमान एवं चयन वेतनमान का क्रियान्वयन, सातवें वेतनमान में एनपीए जोड़कर वेतन निर्धारण, सेवा सुरक्षा लागू करना, ग्रेच्युटी भुगतान सुनिश्चित करना एवं वरिष्ठता सूची जारी करना प्रमुख हैं।

इसके अतिरिक्त कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में कार्यरत शिक्षकों को उचित ग्रेडिंग, सुपरस्पेशलिटी शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण, काउंसलिंग मानदेय, भत्तों के लिए बजट प्रावधान तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

आंदोलन की चेतावनी-
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 21 अप्रैल से प्रदेशभर के चिकित्सा शिक्षक आंदोलन पर उतरेंगे, जिसका प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है। एसोसिएशन ने डीन से आग्रह किया है कि वे शासन स्तर पर अनुशंसा भेजकर मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE