मंदसौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 10 अप्रैल को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष 9 अप्रैल 2026 को शाम 4.30 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11.50 बजे मंदसौर पहुंचकर विश्राम करेंगे।
10 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे वे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे जिला कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे तथा दोपहर 12.00 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3.00 बजे वे मंदसौर से गांधी सागर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां शाम 4.30 बजे पहुंचकर 5.00 बजे गांधी सागर डेम का अवलोकन करेंगे। रात्रि विश्राम गांधी सागर रेस्ट हाउस में किया जाएगा। इसके पश्चात 11 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे गांधी सागर से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे।