नीमच। एसडीएम नीमच संजीव साहू एवं तहसीलदार संजय मालवीय ने उपखंड क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं उपार्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम साहू ने केंद्रों पर बारदाना की उपलब्धता, तौल कांटे की व्यवस्था, वेइंग मशीन, उपार्जित उपज के भंडारण की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।