नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में 9 अप्रैल से शुरू होने वाले गेहूं उपार्जन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसी क्रम में एसडीएम नीमच संजीव साहू ने बुधवार को विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था चल्दू, हरवार, जीरन एवं कराड़िया महाराज के खरीदी केंद्रों और वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपार्जन से संबंधित व्यवस्थाओं, भंडारण, तौल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
वहीं नायब तहसीलदार मनासा भगवान सिंह ठाकुर ने ग्राम कंजार्डा पहुंचकर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।