मनासा। विधानसभा क्षेत्र में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत विधायक अनिरुद्ध माधव मारू का शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को सघन प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान विधायक विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंडल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंतर्गत देवरी खवासा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे देंथल और दोपहर 1 बजे पावटी में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
इसके पश्चात मंडल कुकड़ेश्वर के अंतर्गत दोपहर 2 बजे ग्राम बतेसड़ी (ग्राम पंचायत फोफल्या), 3 बजे हनुमंतिया और शाम 4 बजे फोफलिया में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के माध्यम से विधायक मारू गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल कुकड़ेश्वर के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।