पिपलिया स्टेशन। भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षा के अग्रदूत एवं समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले साहब की जयंती के अवसर पर एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया स्टेशन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य बी.आर. सिसोदिया के नेतृत्व में समस्त स्टाफ सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौराहा पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांति ज्योति ज्ञान माता सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्टाफ सदस्य दीनदयाल सिंह शक्तावत, अंजुम शाह, नीरज सोनी, रीना वर्मा, पूनम परमार, सीमा बड़वाल, नरेश कुमार वर्मा, जगदीश चंद्र मेघवाल, अंकित चावड़ा, गंगा पालडिया, विनोद कुमार पाटीदार, प्रमोद कुमार बुनकर, कन्हैयालाल सेन सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार, शिक्षा विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।