मंदसौर। अवैध रूप से पेड़ कटाई के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) शुभम पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में ग्राम आक्या उमड़ाहैड़ा स्थित स्कूल मैदान में बिना अनुमति पेड़ काटने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और वसूली भी की गई। साथ ही दोषियों को विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार दलोदा रवि पटेल द्वारा विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई। यहां दुकान एवं शेड बनाकर किए गए कब्जे को हटाकर स्कूल के खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।