मंदसौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में मल्हारगढ़ नगर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी दिव्या व्यास ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दिव्या की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय स्टाफ और परिजनों ने दिव्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।