खरगोन। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में बुधवार को शहर में प्रभावी प्रदर्शन किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल का रूख अख्तियार किया। सुबह से ही दवा दुकाने बन्द रही। हड़ताल के दौरान दुकानदार पुराने हॉस्पिटल रॉड पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी कर आक्रोश रैली निकाली। टीआईटी कॉम्प्लेक्स तक पैदल रैली निकालने के बाद तांगा ओर इ रिक्शा से वाहन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ओर कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया पीएम के पेट्रोल- डीजल बचाने के आह्वान का नुसरत करते हुए ई रिक्शा एवं टांगे का उपयोग किया।
ज्ञापन में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि दवा बिक्री ऑनलाइन व्यापार के क्षेत्र में अन्य व्यापार से अलग है। इस पर नियंत्रण जरूरी है। एसोसिएशन का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है, जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर पा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि कोरोना काल मे ऑनलाइन दवा व्यापार को दी गई छूट को निरस्त कर आगे बढाने पर रोक लगाई जाए।