शाजापुर में राशन दुकान चलाने वाली महिलाओं का गुस्सा अब फूट पड़ा है कमीशन में कटौती के विरोध में जिले की महिला राशन दुकान संचालक कलेक्ट्रेट पहुंच गईं और जोरदार प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए इन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दे दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे प्रदेश में हड़ताल का बिगुल बजा दिया जाएगा।
मामला यह है कि राशन दुकान संचालकों का कमीशन सरकार द्वारा कम किया जा रहा है, जिससे इन महिलाओं के सामने अपने परिवार का भरण-पोषण करना और दुकान का संचालन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। महिलाओं का कहना है कि वे महीनों से मेहनत कर रही हैं, लेकिन प्रशासन उनकी आर्थिक स्थिति को नजरअंदाज कर रहा है।
महिलाओं ने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा और साफ कर दिया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में राशन दुकानें पूरी तरह ठप रहेंगी और प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।