BREAKING NEWS
NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     KHABAR : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 12:59 pm
NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच दिवसीय अनुष्ठान में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। देशभर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के महंत एवं गादीपति स्वामी सच्चिदानंद गिरी के सानिध्य में चल रहे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे हैं।


माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया है। नक्की झील में स्नान और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल भवन के निकट पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।


यह आयोजन सोमनाथ महादेव मंदिर, संत सरोवर परंपरा के गादीपति स्वामी सच्चिदानंद गिरी द्वारा अपने गुरु की दिव्य स्मृति और सानिध्य में कराया जा रहा है। अनुष्ठान के दौरान संकीर्तन, भजन, धार्मिक प्रवचन और वैदिक विधि-विधान से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


स्वामी सच्चिदानंद गिरी ने बताया कि माउंट आबू देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है और यहां 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि 52 शक्तिपीठों में से एक मां अर्बुदा देवी का यह पावन धाम विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि मां अर्बुदा ने वास्कली नामक राक्षस का वध कर इस क्षेत्र को पवित्र बनाया था।


उन्होंने पुरुषोत्तम मास की महत्ता बताते हुए कहा कि यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दौरान किए गए जप, तप, दान एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE