नीमच। शनिवार 25 जुलाई 2026 को पालक संघ जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग जिला इकाई नीमच द्वारा शहर के सबसे पुराने निजी विद्यालय श्री नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आर्थिक रूप से पिछड़े पालकों के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें कॉपियां नोटबुक स्टेशनरी वितरण हेतु कार्यक्रम मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर आरंभ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पालक महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा द्वारा बताया कि इस विद्यालय में अन्य निजी विद्यालयों से बहुत कम नाममात्र के शुल्क लिया जाता है जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के छात्र-छात्राएं भी अध्ययन करते हैं। पालक संघ को विद्यालय के कुछ छात्र छात्राओं द्वारा अभी तक पुस्तकें कापियां नहीं खरीदने की जानकारी संज्ञान में आने पर पालक संघ के निरन्तर पिछले दो वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में चलाये जा रहे सेवा प्रकल्प अच्छी शिक्षा ,सस्ती शिक्षा ,सबको शिक्षा ,घर-घर शिक्षा के प्रकल्प उद्देश्य को लेकर यह पुनीत सेवा कार्य इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कमलेश शर्मा वर्तमान उप पुलिस अधीक्षक झाबुआ के सौजन्य से निःशुल्क पुस्तकें स्टेशनरी आदि वितरण करने का यह सेवा प्रकल्प आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय के 50 से अधिक जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को लाभ दिलाया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव विश्वास खंडेलवाल ने इस विद्यालय के माध्यम से पिछले 70 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नाम मात्र के शुल्क पर अध्ययन की सुविधाएं दी जाती हैं। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे कमलेश शर्मा एवं पालक संघ की टीम जो कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने का पुनीत कार्य कर रही उसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में पालक संघ के संरक्षक बालकृष्ण सोलंकी, उमा जैन उषा मित्तल, आशा सांभर, श्वेता शर्मा एडवोकेट, भावना कांठेड़ (जैन) संजय नागदा, मंजू जोगनिया नागेश जोगनिया उषा सोनी (जीरन) विद्यालय के प्रधानाध्यापक निश्चल जोशी एवं जय प्रकाश गेहलोद द्वारा सहभागिता निभाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रार्चाय कृतिका अहीर ने किया एवं विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के एजुकेशन डायरेक्टर नरेन्द्र व्यास द्वारा आभार प्रकट किया गया। उक्त जानकारी पालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपिल शुक्ला द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।