BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 4:20 pm
KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के समर्थन में नीमच की 36 गौशालाओं का दौरा, 27 जुलाई के अभियान में शामिल होने का आह्वान, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवक विक्रम सिंह सोनगरा ने नीमच जिले की 36 शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं का भ्रमण कर गौशाला संचालकों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अभियान के निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए गौ माता को ष्राष्ट्रमाताष् का संवैधानिक दर्जा देने तथा देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े कानून की मांग के समर्थन में आयोजित जन-जागरण अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

सोनगरा ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे विजय मंत्र के कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे जिलाधीश को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

उन्होंने गौशाला समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और गौभक्तों से बड़ी संख्या में नीमच पहुंचने की अपील की। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के पत्र शीघ्र जमा कराने तथा प्रत्येक गौशाला से आकर्षक गौ माता की झांकी तैयार कर कार्यक्रम में शामिल होने का भी आग्रह किया।

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर जिले की विभिन्न गौशालाओं में जनसंपर्क जारी है और आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE