छतरपुर। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में मलेरिया निरोधक माह जून का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मलेरिया अधिकारी डॉ. गौरव खरे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखंडों में पहुंचकर मलेरिया से बचाव और रोकथाम संबंधी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएगा।
डॉ. गौरव खरे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे जून माह में मलेरिया निरोधक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जूनियर मलेरिया इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पटेरिया सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।