झाबुआ। स्वास्थ्य विभाग एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने विकासखंड पेटलावद के उप स्वास्थ्य केंद्र पाडलघाटी एवं क्रीधा मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ दवाओं के रखरखाव एवं रिकॉर्ड की जांच की गई।
क्रीधा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान टीम ने एनआरएक्स श्रेणी की दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड की जांच की। इनमें ट्रामाडोल एवं पैरासिटामोल टैबलेट, एटिजोलम टैबलेट, क्लोनाजेपाम एवं एस्सिटालोप्राम टैबलेट सहित अन्य संबंधित दवाओं के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया।
इसके साथ ही फार्मासिस्ट की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर में रखी एक्सपायरी दवाओं की भी जांच की गई। टीम ने दवाओं के भंडारण एवं उपलब्ध रिकॉर्ड से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
संयुक्त निरीक्षण दल में डीएचओ-1 डॉ. जितिन भार्गव, डीएचओ-3 डॉ. हेमेन्द्र देवड़ा, औषधि निरीक्षक गीतम पथोदिया एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल रहे। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान आवश्यक बिंदुओं की जांच कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।