BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 7:13 pm
KHABAR : नेपाल त्रासदी में बागेश्वर महाराज की पहल, पीड़ितों के लिए भेजे राहत सामग्री से भरे चार ट्रक, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। नेपाल में आई त्रासदी के बाद हजारों परिवार संकट में हैं। ऐसे मुश्किल समय में छतरपुर के बागेश्वर धाम की ओर से नेपाल के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल सरकार को सौंपे गए हैं।

बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि मनोज त्रिवेदी नेपाल पहुंचे और नेपाल शिष्य मंडल के साथ राहत सामग्री नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी। राहत सामग्री में चावल, दाल, तिरपाल, मसाले, नमक, पानी, सोयाबीन तेल, बिस्किट और नमकीन के साथ थाली, गिलास और कटोरी जैसी जरूरी वस्तुएं शामिल हैं।

बताया गया कि जिस समय नेपाल में त्रासदी हुई, उस वक्त बागेश्वर महाराज जापान में थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नेपाल में रह रहे नेपाली नागरिकों और अपने शिष्य मंडल से संपर्क किया और जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

महाराज के आह्वान के बाद बागेश्वर धाम से राहत सामग्री जुटाई गई और चार ट्रकों के जरिए नेपाल भेजी गई। इस पहल का उद्देश्य उन पीड़ित परिवारों तक भोजन, पानी और रहने की जरूरी सामग्री पहुंचाना है, जो त्रासदी के बाद बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE