BREAKING NEWS
KHABAR : संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेज,.. <<     BIG NEWS : एमपी में सीएम फेलो भर्ती पर गरमाई सियासत,.. <<     BIG VIDEO NEWS : दिवाली से पहले आम आदमी को महंगाई का.. <<     BIG NEWS : डिवाइडर पर अंधेरा, सड़क पर हादसों का खतरा,.. <<     REPORT : मंदसौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में ठंड का जोरदार हमला!.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के.. <<     आशाराम बापू की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर.. <<     BIG VIDEO NEWS : रसोई में ऐसा भीषण धमाका कि उड़ गया युवक.. <<     निमरानी में आग का तांडव, महाराजा फूड्स कंपनी.. <<     VIDEO : देवास में मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के.. <<     KHABAR : मंदसौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा.. <<     KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 7:29 pm
KHABAR : स्वच्छ पेयजल और समग्र स्वच्छता के लिए पीएचई का जल जागरूकता अभियान, कयामपुर में कार्यशाला आयोजित कर आशा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने, पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन में विशेष जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन में विभागीय मैदानी अमले द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल गुणवत्ता परीक्षण एवं क्लोरीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी का फील्ड टेस्टिंग किट एवं विभागीय प्रयोगशालाओं के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन का कार्य भी किया जाएगा।

पेयजल स्रोतों की निगरानी और स्वच्छता पर जोर-
वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अभियान के दौरान सुधार योग्य हैंडपंपों का सुधार कार्य, संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की निगरानी एवं चिन्हांकन, दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जनजागरूकता, पेयजल टंकियों एवं संपवेल की सफाई तथा क्लोरीनेशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इसके अलावा ग्रामीणों को स्वच्छ शौचालय के उपयोग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उचित निपटान, ग्रामों में संचालित पेयजल योजनाओं के समुचित संचालन एवं संधारण, जनभागीदारी बढ़ाने और जलकर की नियमित वसूली के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। नल-जल प्रदाय योजनाओं के लेखा-जोखा का संधारण, पेयजल स्रोतों का स्वच्छता सर्वेक्षण तथा पेयजल के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में सहयोगी विभागों के साथ समन्वय करते हुए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, समाजसेवियों एवं स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

कयामपुर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण-
अभियान के क्रम में विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता एवं पीएमयू सलाहकार अंकित ठाकुर ने सीतामऊ विकासखंड के ग्राम कयामपुर में आशा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता, जल गुणवत्ता एवं क्लोरीनेशन को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ग्रामीण पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन भी किया गया।

कार्यक्रम में पानी समिति अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश माली, सचिव राजू सूर्यवंशी, नल चालक जयसिंह कुशवाहा, बाबूलाल माली सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE