मंदसौर। संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जिले के मल्हारगढ़ स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्वतजन एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।