BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 10:36 am
BIG NEWS : अवैध शराब के खिलाफ भगवानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पढ़े खबर

Share On:-

भगवानपुरा। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 61 लीटर 200 एमएल देशी-विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 30,820 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना भगवानपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुवाड़ा फल्या रायसागर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेचने के लिए बैठा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणसिंह लोवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

पुलिस टीम ने ग्राम गुवाड़ा फल्या रायसागर के पास मक्के के खेत में एक व्यक्ति को खड़ा देखा। घेराबंदी कर उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम चन्दरसिंह पिता नानटिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी रायसागर बताया। पुलिस ने खेत के आसपास तलाशी ली तो जमीन पर रखी खाकी पुश्तों में शराब की पेटियां और क्वार्टर मिले।

61 लीटर से अधिक शराब जब्त-
पुलिस ने मौके से देशी मदिरा प्लेन की 3 पेटियां एवं 6 क्वार्टर, माउंट बीयर 6000 केन 24 नग, दबंग बीयर केन 12 नग, गोवा व्हिस्की क्वार्टर 71 नग और बॉम्बे व्हिस्की क्वार्टर 8 नग बरामद किए। शराब की कुल मात्रा 61 लीटर 200 एमएल तथा अनुमानित कीमत 30,820 रुपए आंकी गई।

शराब रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब को नियमानुसार जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना भगवानपुरा में अपराध क्रमांक 282/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पहले भी दर्ज है मारपीट का मामला-
पुलिस रिकॉर्ड एवं आईसीजीएस पर जांच के दौरान आरोपी चन्दरसिंह के खिलाफ वर्ष 2026 में ही लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट का प्रकरण दर्ज होना पाया गया।

इनका रहा विशेष योगदान-
कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भगवानपुरा निरीक्षक लक्ष्मणसिंह लोवंशी के नेतृत्व में की गई। टीम में उनि प्रेमसिंग सेमले, सउनि नर्सिंग मोरे, प्रआर मनीषा सोलंकी, प्रआर 822 भारत सोलंकी, प्रआर 520 हीरालाल धनगर, प्रआर 860 योगेश केथवास, आर 310 शंकर जमरे, आर 349 दीपक सोनी, आर 269 गोविंद खन्ना सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग, पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE