BREAKING NEWS
KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 6:59 pm
BIG NEWS : सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 7 से 18 अक्टूबर तक, शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर होना होगा उपस्थित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 7 से 18 अक्टूबर 2026 तक भोपाल में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 4 से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण के लिए चयनित किया गया है।

द्वितीय चरण के लिए सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों के लिए 256 अभ्यर्थी तथा जेल प्रहरी के 757 पदों के लिए 8,217 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

सफल अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in तथा जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in से निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी के साथ अपनी निर्धारित तिथि पर आयोजन स्थल पर उपस्थित होना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE