नीमच। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा नीमच में 2 से 11 अक्टूबर तक विशेष एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
अंबेडकर रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा न्यास परिसर में आयोजित शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक चिकित्सा एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर में एक्यूप्रेशर के साथ सुजोक, कपिंग, कायरोप्रैक्टिक, मैग्नेट थेरेपी, नेचर केयर, योग एवं प्राणायाम जैसी विभिन्न पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही दर्द से राहत और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार एवं दैनिक दिनचर्या को लेकर विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिलेगा परामर्श-
शिविर में तनाव, माइग्रेन, सर्वाइकल, कमर एवं घुटनों के दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर मरीजों को चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में डॉ. रमेश बैरागी (ACC MD) एवं डॉ. गिरजा बैरागी (DAT) अपनी सेवाएं देंगे।
अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश पप्पू जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले एवं सचिव प्रकाश मंडवारिया ने शहरवासियों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है।