BREAKING NEWS
KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 10:49 am
KHABAR : अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं आदिवासी महिलाएं, आबकारी दफ्तर का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बेरोकटोक बिक्री से परेशान 50 से अधिक आदिवासी महिलाओं ने जिला आबकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया। महिलाओं ने अवैध देशी व कच्ची शराब की सप्लाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की और आबकारी अधिकारी को अवैध कारोबार में लिप्त करीब एक दर्जन लोगों के नामों की सूची सौंपी।


घरेलू कलह और विवाद बढ़ रहे
ग्रामीण महिलाओं के अनुसार सोहागपुर ब्लॉक के जमुनिया, सेमरी हरचंद, झालोन और सोहागपुर के बंगाली टोला में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बिक रही है। शराब की सुलभ उपलब्धता के कारण 18 से 25 वर्ष के नवयुवक तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में आर्थिक संकट के साथ-साथ आए दिन घरेलू कलह और विवाद बढ़ रहे हैं। ​जमुनिया निवासी सुषमा बाई ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बाहर से लाई जा रही कच्ची शराब गांव-गांव बेची जा रही है।


शिकायत के साथ एक दर्जन तस्करों की सूची
उनके पति और बच्चे तक इसकी चपेट में हैं। महिलाओं ने कहा कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ करीब एक दर्जन संदिग्ध शराब तस्करों की सूची प्राप्त हुई है। आबकारी अधिकारी ने विशेष टीम भेजकर चिन्हित ठिकानों और नामजद लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE