BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 11:46 am
KHABAR : भौरासा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, 1.59 करोड़ की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र, विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किया लोकार्पण, 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा होगी जल्द शुरू, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

सोनकच्छ। विधानसभा क्षेत्र के भौरासा नगर में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विधायक डॉ. सोनकर ने फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों पर पुष्प वर्षा भी की।


विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि भौरासा क्षेत्र में अस्पताल की लंबे समय से आवश्यकता थी। अब स्थानीय लोगों को छोटे-मोटे उपचार के लिए देवास या इंदौर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


मीडिया के सवाल पर विधायक ने बताया कि 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता को लेकर भोपाल में हुई बैठक में चर्चा की गई है। जल्द ही अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


कार्यक्रम में देवास जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सोनकच्छ डॉ. शैलेंद्र ओरिया, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE