BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 11:53 am
KHABAR : जिला कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए, बस स्टैंड शिफ्टिंग पर हंगामा, धरने पर बैठे फुटकर व्यापारी, कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोनांचल बस स्टैंड को नए स्थान पर स्थानांतरित करने के फैसले के बाद से विरोध के सुर तेज हो गए हैं। बस स्टैंड हटाए जाने से परेशान आधा सैकड़ा से अधिक छोटे व्यापारी, मनिहारी और फेरी लगाने वाले लोग सोनांचल बस स्टैंड पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड हटने से यात्रियों को तो असुविधा होगी ही, साथ ही उनकी रोजी-रोटी का साधन भी छिन जाएगा।


3 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया। व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी कर बस स्टैंड का संचालन यहीं से वापस शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हालांकि, प्रशासन अपने फैसले पर पूरी तरह अड़ा हुआ है।


अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस नेता
आंदोलन स्थल पर पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक सुनील चौधरी ने जिला कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के समय बना यह ऐतिहासिक बस स्टैंड अब हटाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेता इस मुद्दे से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में जिला कांग्रेस को ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’। वहीं, धरने में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू ने दुकानदारों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ है और वे कंधे से कंधा मिलाकर उनकी यह लड़ाई लड़ेंगे।


छोटे दुकानदारों को वहां से हटाया नहीं जा रहा
मामले में एसडीएम सीधी प्रिया पाठक का कहना है कि बस स्टैंड का संचालन नए स्थान से करने का निर्णय प्रशासनिक व सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटे दुकानदारों को वहां से हटाया नहीं जा रहा है, केवल बसों का आवागमन नए बस स्टैंड से संचालित किया जाना तय किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE