नीमच। मध्यप्रदेश के कोटवारों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर अब आवाज बुलंद होने लगी है। विभिन्न न्यायोचित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर कोटवार संघ ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
संघ पदाधिकारियों एवं कोटवारों ने शासन से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। कोटवारों का कहना है कि वे वर्षों से राजस्व विभाग के साथ जमीनी स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
इसी को लेकर कोटवार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की अपील की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।