अशोकनगर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्टर साकेत मालवीय ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर बनी वाटिका में स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ सफाई कर श्रमदान किया। कलेक्टर ने उपस्थित जनों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य मे स्वच्छता का आयोजन किया गया। स्वच्छता की शुरूआत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अशोकनगर से की गई। अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर बने वाटिका में श्रमदान कर साफ सफाई अभियान में भाग लिया।
स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई के दौरान कलेक्ट्रेट के समीप स्थित वाटिका की साफ सफाई करते खरपतवारों को हटकार कचरे को एकत्रित कर कचरा वाहन द्वारा हटवाया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा एक चौन बनाकर सफाई अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि साफ की गई वाटिका का उपयोग कलेक्ट्रेट में आने वाले आगुंतकों के बैठने के लिये व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा। स्वच्छता,नशामुक्ति तथा प्लास्टिक मुक्त भारत की दिलाई शपथ कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा स्वच्छता अभियान के पश्चात उपस्थितजनों कों स्वच्छता,नशामुक्ति तथा प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।