BREAKING NEWS
BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 1:52 pm
NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ ब्लड बैंक को मिली डोनेशन वैन, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई अत्याधुनिक वैन, अब गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचकर रक्त संग्रह करेगी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक की रक्त संग्रहण सुविधा का विस्तार होने जा रहा है। सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से केंद्र सरकार की ओर से चित्तौड़गढ़ ब्लड बैंक को अत्याधुनिक ब्लड डोनेशन वैन उपलब्ध कराई गई है। यह वैन जिले के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों तक पहुंचेगी और मौके पर ही रक्त संग्रह किया जा सकेगा।

ब्लड डोनेशन वैन का सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, नगर परिषद सभापति अनिल कुमार ईनाणी, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव त्यागी, नगर भाजपा महामंत्री एवं पार्षद शैलेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, सांसद प्रवक्ता पवन पटवारी एवं युवा नेता रवि विरानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। इसके बाद सांसद सी.पी. जोशी ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।

अब गांव-गांव पहुंचेगी डोनेशन वैन- 
ब्लड बैंक के पास डोनेशन वैन उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों में आयोजित रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रह करने में कठिनाई होती थी। पूर्व में उपलब्ध वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह समस्या और बढ़ गई थी।

सांसद प्रवक्ता पवन पटवारी ने बताया कि नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव त्यागी एवं रक्तदाताओं की मांग पर सांसद सी.पी. जोशी ने उच्च स्तर पर वार्ता कर चित्तौड़गढ़ के लिए डोनेशन वैन उपलब्ध कराने के प्रयास किए। नई वैन मिलने से अब ब्लड बैंक की टीम जिले के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में आयोजित रक्तदान शिविरों तक आसानी से पहुंच सकेगी।

वैन में रक्त को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे रक्तदान शिविरों के आयोजन को गति मिलने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

वैन में ये सुविधाएं उपलब्ध- 
ब्लड कलेक्शन मॉनिटररू रक्तदान के दौरान रक्त को एंटीकोएगुलेंट के साथ निर्धारित अनुपात में मिलाने के लिए।
रिक्लाइनिंग ब्लड डोनेशन चेयररू रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं आरामदायक स्थिति में रक्तदान की सुविधा।
ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटररू निर्धारित तापमान पर रक्त यूनिट्स को सुरक्षित रखने के लिए।
टेंपरेचर मॉनिटर एवं डेटा लॉगररू रक्त के भंडारण तापमान की लगातार डिजिटल निगरानी के लिए।
ब्लड ग्रुपिंग एवं स्क्रीनिंग किटरू मौके पर एबीओ/आरएच ब्लड ग्रुपिंग एवं प्राथमिक जांच की सुविधा।
ट्यूब एवं ब्लड बैग सीलररू ब्लड बैग की नलियों को सुरक्षित रूप से सील करने के लिए।
इमरजेंसी फर्स्ट-एड किटरू रक्तदान के दौरान चक्कर, घबराहट या अन्य सामान्य आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता के लिए।
पीपीई एवं बायोसेफ्टी वेस्ट कंटेनररू संक्रमण की रोकथाम एवं बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए।

रक्तदान के प्रति बढ़ेगी जागरूकता-
नई डोनेशन वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। ब्लड बैंक की टीम दूर-दराज क्षेत्रों में आयोजित शिविरों तक पहुंचकर मौके पर रक्त संग्रह कर सकेगी।

कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एस.के. घारू एवं डिप्टी कंट्रोलर डॉ. मनीष वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, झालावाड़ सह प्रभारी सागर सोनी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी प्रभारी नंदकिशोर, आशीष सिकलीगर, चंद्रशेखर सोनी, प्रिंस शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजन माली, अशोक पालीवाल, विष्णु सेन, अभिमन्यु माहेश्वरी, असगर अली, गणेश तिवारी, अभिषेक आहूजा, प्रियंका दाधीच सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE