BREAKING NEWS
BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 1:55 pm
NEWS : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लिया संकल्प-
सेटेलाइट चिकित्सालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ एवं ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित भजनों का गायन किया गया। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने भी सहभागिता की।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उपस्थितजनों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी, सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को जीवन मूल्यों में आत्मसात कर समाज एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

30 से अधिक सफाई कर्मचारी सम्मानित-
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थितजनों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर उपवन संरक्षक ने वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित एवं प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चंद्र प्रकाश जीनगर, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड एवं आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE