चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी करते हुए श्रद्धांजलि देकर मनाई गई।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में देश के राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि गांधी व शास्त्री ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया और देश को सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरे देश में एक अलक जगाई। उन्होंने कहा कि जब तक हो सके सत्य और अहिंसा के बल पर दुश्मन को पराजित करो यही एक सच्चा मार्ग है शास्त्री ने देश में जय जवान जय किसान का नारा दिया और कहा कि देश की रक्षा हमारे जवानों के हाथ में हैं और विकास अन्नदाता किसानों के हाथ में है यह दोनों ही मजबूत है तो हमारा देश मजबूत है और हम सभी देशवासी मजबूत है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला उपाध्यक्ष अजय लोट महासचिव शिल्पन शाहू, निर्मल जैन,प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, सचिव नासिर खान, पार्षद महेंद्र सिंह मेड़तिया, चक्षु शर्मा,वासु लोट, रेहाना हसन, सेवादल जिला मुख्य संगठन महिला सना खान, महिला सचिव मधु गोस्वामी, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी, किशन दशोरा, राजकुमार वैष्णव, राजकुमार सिंह, एस सी प्रभारी देवेन्द्र दयाल सालवी, एडवोकेट मागी लाल बैरवा,तनवीर खान, कैलाश खींची,लक्ष्मी नारायण व्यास, गोटू लोट, नरेंद्र लोहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रफीक खान, फारूक नीलकर, मोहसिन खान,खुसरो कमाल, उस्मान गनी, भँवर सिंह, अभिषेक नलवाया, रणवीर कुमावत, इमरान छिपा, सोनू छापरवाल, कृष्णा, हुसैन अली, कामिल खान, गोपाल सोमानी, भवानी शंकर लोहार, सोहेब अली, नवाब खान,आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।