चित्तौड़गढ। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल के निर्देशन में किया गया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। कैडेट्स ने अत्यधिक उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल नौ सदनो की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन से दो-दो कैडेट्स टीम का हिस्सा थे। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, भाषा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, श्रव्य-दृश्य, इतिहास एवं भूगोल, रैपिड फायर राउंड सहित कुल सात राउंड हुए। प्रतियोगिता में हमीर हाउस प्रथम, कुम्भा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। मंच का संचालन प्रतियोगिता के सयोंजक बी बी व्यास ने एवं संगणक का कार्य गणित वरिष्ठ अध्यापक राकेश रामपुरिया ने किया।
अंत में मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने प्रतिभागी कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स के ज्ञान को व्यापक बनाने के साथ साथ उनमें उत्साह आत्मविश्वास त्वरित निर्णय क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है बल्कि खेलए प्रश्नोत्तरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करना महत्वपूर्ण हैए लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है पूरे उत्साह एवं सकारात्मक भावना के साथ भाग लेना। ऐसी गतिविधियां कैडेट्स को भविष्य की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये एवं विजेता हमीर हाउस की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी।