कायथा। सेवा संकल्प अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर पूजा चौहान ने कायथा पहुंचकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
डिप्टी कलेक्टर पूजा चौहान ने नागरिकों से अपील की कि कचरा इधर-उधर या सड़क पर न फेंकें तथा कचरा सफाई वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके कार्य का सम्मान किया जाना चाहिए।
वहीं काल भैरव मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई करवाई गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सिसोदिया सहित संबंधित कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।