गुना। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बास्केटबॉल खेल की बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन संजय गांधी खेल परिसर बास्केटबॉल मैदान पर किया गया।
प्रतियोगिता में चार बालिका वर्ग की टीम तथा 6 बालक वर्ग की टीमों ने भाग लिया जिसमें बालिका वर्ग में गुना बास्केटबॉल अकादमी प्रथम स्थान जिला कोचिंग सेंटर द्वितीय स्थान पर रहा वहीं बालक वर्ग में ऑफिसर्स क्लब प्रथम स्थान पर तथा गुना बास्केटबॉल अकादमी द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डिप्टी कलेक्टर देवांशु शिवहरे द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित कर किया गया।