खरगोन। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम बलवाड़ी में अस्पृश्यता निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित शिविर में जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।
शिविर में अस्पृश्यता एवं भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। इस दौरान अस्पृश्यता उन्मूलन और सामाजिक समरसता के विषय पर विचार-विमर्श कर आमजन को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण ने कहा कि समाज में सभी लोगों को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करना ही महात्मा गांधी के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शिविर के माध्यम से नागरिकों से सामाजिक भेदभाव और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा समानता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।