सेगांव। ग्राम पंचायत दोमवाड़ा में शुक्रवार को पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में विशेष नोडल अधिकारी राकेश पाटीदार एवं पंचायत सचिव अंतरसिंह चौहान अनुपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य विभागों का भी कोई कर्मचारी ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हुआ।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर उपस्थित पंच सदस्यों और ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा स्थगित करने की मांग की। इसके बाद ग्राम सभा को नियमानुसार स्थगित कर दिया गया।
सूचना के अनुसार, अगली ग्राम सभा की तिथि एवं समय ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इसकी जानकारी पंचायत के अंतर्गत आने वाले दोमवाड़ा, भिकारखेड़ी एवं धवल्यावाड़ी गांवों में चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराकर दी जाएगी।
इस संबंध में सरपंच सावन आवर, पंचायत सचिव सहित पंच दिलीप डबरे, संतोष वानखेड़े, सुभाराम किरोड़े, रविंद्र वास्कले, मुकेश बघेल, मोहन बघेल, रामसिंह वास्कले, गणेश वास्कले, रविंद्र गोरे सहित भगवती बाई, शांता किरोड़े और सीमा यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।