नीमच। ग्राम अठाना, विकासखंड जावद निवासी गृहिणी मोनिका धाकड़ को लाड़ली बहना योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और पात्रता के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह 1,500 रुपए की सहायता राशि मिल रही है।
मोनिका धाकड़ ने बताया कि प्रतिमाह मिलने वाली राशि से परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। आर्थिक सहायता से घरेलू जरूरतों के प्रबंधन में सुविधा हुई है और परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला है।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।