BREAKING NEWS
कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 10:40 am
KHABAR : नीमच में धूमधाम से मनाया असु चंड्र महोत्सव, भव्य पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सिंधी समाज की आस्था, श्रद्धा और समृद्ध धार्मिक परंपराओं के प्रतीक असु चंड्र महोत्सव-2026 का आयोजन विकास नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। वरुणदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के प्रति अटूट आस्था को समर्पित इस दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, भव्य पालकी यात्रा, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। श्री सुखमनी मंडल सेवा समिति एवं श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह-
महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में हुआ। इस अवसर पर मातृशक्तियों ने भगवान श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चेयर रेस, माला गेम और हाउसी जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन में समाजसेवी पूजा केवलानी, सुहाना बादलानी, मधु केवलानी, स्नेहा तलरेजा, सपना लालवानी, सीमा पंजवानी, भगवती पंजवानी, सुहानी आहूजा, संतोष कोटवानी एवं नितिन 'कालू' उदासी ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

30वें वर्ष हुआ भगवान झूलेलाल जी का अभिषेक-
महोत्सव के मुख्य दिवस सोमवार, 12 अक्टूबर को सुबह धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्री सुखमनी मंडल सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परंपरानुसार लगातार 30वें वर्ष भगवान श्री झूलेलाल जी का विधि-विधान से अभिषेक किया। इसके बाद श्री सुखमनी पाठ साहिब का आयोजन हुआ। भजन-कीर्तन, आनंद साहिब, आरती और अरदास के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद प्रसादी वितरित की गई।

भव्य पालकी यात्रा में झूमे समाजजन-
सायंकाल 5 बजे महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य पालकी यात्रा रही। श्री सुखमनी मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास लखवानी, संरक्षक नौतनदास दादवानी एवं श्री बहराणा समिति के अध्यक्ष दिलीप लालवानी के नेतृत्व में 'जोत जगे मेलों लगे, झूलेलाल साईं जो मेलों लगे' के भक्तिमय भजन के साथ पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात मंदिर परिसर से भगवान श्री झूलेलाल जी की आकर्षक पालकी यात्रा निकाली गई।

पालकी यात्रा हुड़को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः श्री झूलेलाल मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और इत्रवर्षा कर भगवान श्री झूलेलाल जी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था भी की गई।

डीजे पर गूंजते सिंधी भजनों और गीतों के बीच समाजजन भक्ति और उल्लास में झूमते-गाते चल रहे थे। आकर्षक ढंग से सुसज्जित पालकी में विराजित भगवान श्री झूलेलाल जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर-
मंदिर परिसर में आयोजित श्री बहराणा साहब के धार्मिक कार्यक्रम में भजन प्रवाहक पुरुषोत्तम लखवानी, दिलीप लालवानी, सुरेश 'कान्हा' मूलचंदानी एवं कमल मूलचंदानी (रामा होजियरी) ने भगवान श्री झूलेलाल जी के पारंपरिक एवं मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुनों पर महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती, पल्लव और अरदास की गई। इसके बाद पवित्र ज्योत के फल श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित-
धार्मिक कार्यक्रम के बाद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक एवं पूर्व मुखी मनोहर अर्जनानी, उपाध्यक्ष राजकुमार मंगनानी तथा आयोजन समिति के संरक्षक नारायणदास होतवानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

महिला चेयर रेस: युक्ता गोविंदनी प्रथम, लता लालवानी द्वितीय और लक्ष्मी पारवानी तृतीय।

बच्चों की चेयर रेस: कृतिका प्रेमानी प्रथम, लक्ष्मी अंदनी द्वितीय और गुरबानी तृतीय।

महिला माला गेम: कशिश पारवानी प्रथम, हिमांशी रामचंदानी द्वितीय और दीपा तुलसानी तृतीय।

बच्चों की माला गेम: आंशिक मूलचंदानी प्रथम, तन्मय चेतनानी द्वितीय और सारा कोटवानी तृतीय।

हाउसी गेम: दीक्षिता अंदानी विजेता रहीं।

अतिथियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों, युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में आपसी मेलजोल, सहयोग और एकता को भी मजबूत बनाते हैं।

विशाल लंगर प्रसादी में समाजजनों ने की सहभागिता-
महोत्सव के समापन पर समाजजनों के लिए विशाल भोजन प्रसादी (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष एवं मुखी ईश्वर आहूजा, महासचिव महेश वर्धानी, कोषाध्यक्ष पूरण रामचंदानी एवं गोपाल मूलचंदानी, सहसचिव राजेश सोनी एवं किशन अन्दानी, रमेश केवलानी, श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी, उपाध्यक्ष रमेश अन्दानी एवं रूपचंद भाग्यवानी, श्री झूलेलाल मंदिर के उपाध्यक्ष नरेश कंगलानी, कोषाध्यक्ष कमल मूलचंदानी (प्रॉपर्टी), गौतम दासानी, बब्बू पंजवानी, रवि रामरख्यानी, महेश साहनी, टहलराम बाहरवानी, लाजवंती अंदानी, लक्ष्मी प्रेमाणी, दिव्या लालवानी, सिंधू भाग्यवानी, पायल लालवानी एवं महक अठवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुखमनी मंडल सेवा समिति के सचिव संतोष कोटवानी ने किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले समाजजनों, समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

असु चंड्र महोत्सव-2026 ने भगवान श्री झूलेलाल जी के प्रति सिंधी समाज की अटूट आस्था, समृद्ध धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE