BREAKING NEWS
VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 10:46 am
BIG NEWS : 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेंगे 1500-1500 रुपए, उमरिया से सीएम ट्रांसफर करेंगे 41वीं किस्त, 136 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी, पढे़ खबर

Share On:-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे।


सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के अकाउंट में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 144.15 करोड़ रुपए की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।


1:10 बजे गुरवाही हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम
जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:50 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से प्लेन से रवाना होंगे और दोपहर 12:25 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे उमरिया जिले के गुरवाही हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


इसके बाद दोपहर 3:45 बजे गुरवाही हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट्स


मुख्यमंत्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आमसभा कार्यक्रम में आने वाली बसों, चार पहिया, दो पहिया वाहनों का निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था भी तय की गई है।


इसमें मानपुर की ओर से कार्यक्रम में आने वाली बसें, दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ताला मोड़ से 100 मीटर पूर्व सड़क के दोनों ओर निर्धारित की गई है। पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 200 मीटर है।


उमरिया की ओर से आने वाली समस्त बसों/दो पहिया-चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कुचवाही रोड के दोनों ओर निर्धारित की गई है। पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 150 मीटर है।


अमरपुर एवं इंदवार की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग व्यवस्था गुरुवाही फारेस्ट बैरियर के पीछे से पतौर रोड पर रहेगी। बसें पतौर तिराहा से नरवार गांव होते हुए मानपुर रोड स्थित पार्किंग में पार्क होंगी। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नरवार गांव से होते हुए मानपुर रोड स्थित पार्किंग पर आएंगे। पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 200 मीटर है।


इसी के साथ मुख्यमंत्री के आगमन पर सिगुड़ी तिराहा, परासी गेट और पनपथा बैरियर से भारी वाहनों का डायवर्सन रहेगा।


जून 2023 से अब तक 40 किस्तें जारी
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सितंबर 2026 तक योजना के तहत 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त जारी की जाएगी।


अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।


वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार हर महीने 900 रुपए की सहायता दी जाती है। राशि आधार से जुड़े और डीबीटी सक्रिय बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है। महिलाओं को चार बार मिली 250 रुपए की अतिरिक्त सहायता


योजना के तहत अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को चार बार 250-250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।


योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना और परिवार के फैसलों में उनकी भूमिका मजबूत करना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना में 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। 144.15 करोड़ रुपए के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन


मुख्यमंत्री गुरुवाही में कुल 144.15 करोड़ रुपए की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 87.31 करोड़ रुपए के 68 कार्यों का लोकार्पण और 56.84 करोड़ रुपए के 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE