नीमच। जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हिमांशु चंद्रा करेंगे।
बैठक में आगामी रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 के लिए जिले में जल उपयोगिता, सिंचाई व्यवस्था और संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।