नीमच। जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगजनों को रोजगारमूलक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक दिव्यांगजन 30 अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी एवं पशुपालन, कृषि संबंधी प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा जूट उत्पाद निर्माण जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता करना है।
यहां जमा करें आवेदन-
इच्छुक आवेदकों को अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी परिसर, नीमच स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यालयीन समय के दौरान जमा कराना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क-
प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए भूरालाल अहीर (मोबाइल नंबर 9713165344) तथा उमेश चौहान (मोबाइल नंबर 9752930409) से संपर्क किया जा सकता है।