मंदसौर। स्वर्गीय मांगीलाल गुर्जर (काकाजी), निवासी लालघाटी, की तेरहवीं (मोसर) के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र भेरूलाल जी गुर्जर ने मंदसौर जिला गुर्जर समाज छात्रावास के निर्माण हेतु 25,000 की सहयोग राशि भेंट की।
उल्लेखनीय है कि भेरूलाल गुर्जर पूर्व में भी छात्रावास निर्माण के लिए 50,000 का सहयोग दे चुके हैं। इस प्रकार उनके द्वारा अब तक कुल 75,000 की राशि का योगदान किया जा चुका है।
उनका यह सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता, शिक्षा के प्रति समर्पण और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की भावना को दर्शाता है। साथ ही, यह सहयोग स्वर्गीय मांगीलाल गुर्जर (काकाजी) की पुण्य स्मृति को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि भी है।
मंदसौर जिला गुर्जर समाज ने इस सराहनीय सहयोग और प्रेरणादायी पहल के लिए भेरूलाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। साथ ही, स्वर्गीय मांगीलाल गुर्जर (काकाजी) को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।