BREAKING NEWS
कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2026, 4:32 pm
NEWS : अल्पसंख्यक विद्यार्थी अनुप्रति कोचिंग एवं डीबीटी वाउचर योजना में कर सकेंगे आवेदन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आवास खर्च के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना एवं अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आवास संबंधी खर्चों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना-
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी समुदाय के पात्र अभ्यर्थी विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों और सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं।

डीबीटी वाउचर योजना में भी मिलेगा लाभ-
अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालयों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र अल्पसंख्यक विद्यार्थियों (केवल बालक) से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का निवास चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय एवं नगर परिषद सीमा से बाहर होना चाहिए। साथ ही, विद्यार्थी जिला मुख्यालय पर किराए के कमरे में अथवा पेइंग गेस्ट के रूप में रहकर अध्ययन कर रहा हो।

पात्र विद्यार्थियों को आवास, भोजन, बिजली-पानी सहित अन्य संबंधित खर्चों के पुनर्भरण के लिए प्रवेश माह के आधार पर अधिकतम 10 माह तक 2,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विभागीय वेबसाइट पर करें आवेदन-
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चित्तौड़गढ़ ने बताया कि दोनों योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित योजना की पात्रता एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE