BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 1:05 pm
KHABAR : ​शीतला माता मंदिर हादसा...पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सातऊं समिति, मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, घायलों को 10 हजार की सहायता, 40 बेटियों की शादी भी कराएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को ग्राम सातऊं शीतला माता कल्याण समिति आर्थिक सहायता देगी। मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार और हादसे में घायल लोगों के परिवारों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं प्रभावित 40 परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च उठाएगी।


18 अक्टूबर की रात करीब 1 से 1ः30 बजे के बीच हुए हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए समिति ने अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। इसमें हादसे से प्रभावित परिवारों की स्थिति और उनकी जरूरतों पर चर्चा के बाद सहायता संबंधी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।


मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए
समिति ने निर्णय लिया है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायल हुए लोगों के परिवारों को राहत देने के लिए 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।


40 परिवारों की बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी समिति
समिति ने प्रभावित परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च उठाने का भी निर्णय लिया है। 40 प्रभावित परिवारों को लाभ दिया जाएगा।


बैठक में इन सदस्यों ने लिया निर्णय
समिति की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मजबूत सिंह, गजराज सिंह, जितेंद्र सिंह और कृष्णकांत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सभी ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE