BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2026, 2:22 pm
KHABAR : मनासा में माहेश्वरी नवयुवक मंडल का नौ दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न, रंग-बिरंगी पोशाकों में महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। माहेश्वरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में स्थानीय द्वारकापुरी धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। नवरात्रि के दौरान आयोजित इस गरबा महोत्सव में माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डीजे की धुन पर आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

गरबा महोत्सव को लेकर महिला मंडल द्वारा पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। महिलाओं को गरबा नृत्य के विभिन्न स्टेप्स और तरीके सिखाने के लिए शिल्पा झावर ने विशेष प्रशिक्षण दिया। इसके बाद महिलाओं ने अलग-अलग रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में गरबा खेलकर उत्सव की रौनक बढ़ाई।

नौ दिनों तक चले इस आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गरबा महोत्सव के दौरान धार्मिक उल्लास, पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेलजोल का सुंदर संगम नजर आया।

माहेश्वरी नवयुवक मंडल और महिला मंडल के मार्गदर्शन में हर वर्ष गरबा महोत्सव का आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं के साथ किया जाता है। इस बार भी आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE