नीमच। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर नीमच में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे फव्वारा चौक स्थित वाल्मीकि वाटिका में होगा।
वाल्मीकि समाज जिला नीमच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमी जनता को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीकि जी की महाआरती में शामिल हों और धर्मलाभ प्राप्त करें।