डूंगला। अफीम नीति 2026-27 को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नीति को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में किसान कल सोमवार 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे डूंगला तहसील मुख्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां किसान उपखंड अधिकारी को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।
राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बताया कि आंदोलन में 500 से 1,000 किसानों के शामिल होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि अफीम नीति में उनके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए था। अपनी मांगों को लेकर किसान एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।
जोशी के अनुसार, बुधवार तक चित्तौड़गढ़ में सांसद कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। किसानों का कहना है कि अफीम नीति से जुड़ी उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।