शामगढ़। सुवासरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उन्हें मंदसौर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में सुवासरा रेलवे स्टेशन पर चढ़ते समय एक बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सुवासरा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मंदसौर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
शुरुआत में घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। जीआरपी शामगढ़ पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान पूरा, पिता भेरूलाल सूर्यवंशी (73 वर्ष), निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर के रूप में की।
मामले की जांच जीआरपी शामगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक रूपेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।