BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2026, 6:58 pm
KHABAR : नीमच में पहली बार श्री सकल जैन संघ मेवाड़ का परिचय सम्मेलन, विवाह योग्य युवक-युवतियों ने साझा कीं जीवनसाथी को लेकर प्राथमिकताएं, दिसंबर में ऑनलाइन बैठक की तैयारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवनसाथी चुनने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को नीमच में पहली बार श्री सकल जैन संघ मेवाड़ के तत्वावधान में परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। गोमाबाई मार्ग स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस आयोजन में विभिन्न शहरों से आए युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में कुल 165 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। इनमें 115 युवक और 40 युवतियां शामिल थीं, जबकि शेष पंजीयन के आंकड़े की पुष्टि नहीं हो सकी।

सम्मेलन में बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरों में कार्यरत युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। उन्होंने अपनी शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी साझा करते हुए जीवनसाथी को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। युवतियों ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप रोजगार वाले जीवनसाथी को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि युवकों ने शिक्षित, संस्कारी और पारिवारिक मूल्यों को समझने वाली जीवनसंगिनी की इच्छा व्यक्त की।

आयोजन में युवक-युवतियों के लिए आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे को जानने और परिचय प्राप्त करने की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी साझा की।

भारतीय संस्कृति और संस्कारों के अनुरूप जीवनसाथी चुनने का संदेश-
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं के अनुरूप जीवनसाथी चुनने की अपील की। उन्होंने राम-सीता, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर परिवार को संस्कारों के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी को अमीरी-गरीबी और सुख-दुख की हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहने और आपसी समन्वय से जीवन की यात्रा सुखद बनाई जा सकती है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत, सूरत ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से समाज में विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान और परिचय सम्मेलनों के आयोजन के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से माता-पिता और अभिभावकों का समय एवं श्रम बचता है, साथ ही समाज में आपसी संपर्क और एकता को बढ़ावा मिलता है।

मंच पर परिचय देने वाली युवतियों का सम्मान-
सम्मेलन में मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देने और जीवनसाथी संबंधी प्राथमिकताएं साझा करने वाली युवतियों को आयोजन समिति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें पंजीयन शुल्क के 1,000 रुपये वापस लौटाए गए। साथ ही घड़ी और ब्रेसलेट भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नीमच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जीतो ग्रुप की अध्यक्ष रिंकू राठौर, सोहनलाल छाजेड़, सुनील लाला बम, चंपू कांठेड़ और दिनेश संचेती सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।

इसके अलावा कुंडली विशेषज्ञ एवं संरक्षक वास्तु पाल नलवाया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेघराज जैन, समाजसेवी मनोहर सिंह लोढ़ा, कार्यक्रम संरक्षक राष्ट्रीय विजय जैन गोल्लन, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत, संदीप खाबिया, आशा सांभर, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ललित नंदावत, युवा अध्यक्ष संदीप मेहता, मधु लोढ़ा, धर्मेश गांधी और सकल जैन समाज मेवाड़ के महासचिव महावीर डांगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंगलाचरण जीतो चेयरपर्सन रिंकू राठौर ने किया, जबकि स्वागत गीत सकल जैन समाज की राष्ट्रीय संयोजक आशा सांभर ने प्रस्तुत किया। संचालन राष्ट्रीय संयोजिका मधु लोढ़ा, भीलवाड़ा और महावीर डांगी, जावरा ने किया।

दिसंबर में होगी ऑनलाइन परिचय बैठक-
आयोजन समिति के अनुसार, सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा जारी रहेगी। दिसंबर माह के पहले रविवार को विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों के लिए चार समूहों में ऑनलाइन जूम बैठक आयोजित करने की योजना है। इसमें युवक-युवतियां अपना परिचय साझा कर सकेंगे और विवाह संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE