BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2026, 1:51 pm
NEWS : शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरी तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान, कुमावत समाज ने भामाशाहों को भी किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गांधी नगर स्थित श्री चारभुजा कुमावत समाज छात्रावास परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के साथ समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले समाजजनों को स्मृति चिह्न भेंट कर और उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान गत वर्ष आयोजित पंचम आदर्श तुलसी एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 हजार रुपये या उससे अधिक की नकद राशि अथवा उपहार, आभूषण और खाद्य सामग्री के रूप में सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। उन्हें उपरना ओढ़ाकर श्री चारभुजानाथ की तस्वीर भेंट की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि समाज के रतन लाल गेन्दर थे। विशिष्ट अतिथियों में कानमल खनारिया, रोडू लाल कड़वाल, भंवर लाल धनेरिया, बालूलाल खाती, सुरेश चंद्र साड़ीवाल, जीतमल लाड़ना, चतुर्भुज डूंगरवार, कमला देवी घटेलवाल तथा श्री कुमावत महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मधु देवी धनेरिया शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष जगदीश राजोरा ने की। पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र खन्ना, बालचंद गेन्दर और मगनीराम बेरा सहित अन्य गणमान्यजन भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। शिक्षाविद् डॉ. श्याम सिंह मंडलिया ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में भामाशाहों सहित कुल 78 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित प्रतिभाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संस्थान के मदन लाल खनारिया, किशन लाल धनेरिया, इंद्रमल सिंगनवाल, शंकर लाल ओस्तवाल, शिवलाल अडाणिया, डी.एल. गमेरिया, भंवर लाल सुरलिया, भंवर लाल कड़वाल, सुंदर लाल चंगेरिया, कन्हैया लाल लाड़ना, गिरजा शंकर लाड़ना, रितेश नाहर, रतन लाल मंडावरा और रमेश चंद्र डूंगरवार सहित संस्थान के संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य, प्रतिभाओं के परिजन तथा आसपास के क्षेत्रों से आए समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र सिंधु और अनिता सिंगनवाल ने किया। अंत में संस्थान अध्यक्ष जगदीश राजोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE